August 16, 2026 11:24 pm

मनेन्द्रगढ़ में बिजली लगाने के नाम से किया घुसखोरी, एन्टी करप्शन ब्यूरो की धमक से रंगे हांथो पकड़ाया बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता और लाईन मेन,

मनेन्द्रगढ़ में बिजली लगाने के नाम से किया घुसखोरी, एन्टी करप्शन ब्यूरो की धमक से रंगे हांथो पकड़ाया बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता और लाईन मेन,

रायपुर / छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला में एंटी करप्शन ब्यूरो की एन्ट्री से पुरे मनेन्द्रगढ़ में मच गया हड़कंप!
दरअसल मामला यह है कि एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एमसीबी जिले में की ताबड़तोड़ कार्यवाही ! मनेन्द्रगढ़ में बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत की शिकायत मिलने पर एसीबी ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज को 9 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है!डोमनापारा में रहने वाले रमेश कुमार ने घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था,उसे लगातार घुमाया जा रहा था, रमेश कुमार ने परेशान होकर इसकी शिकायत एसीबी से किया, और एसीबी की टीम ने दबीस देते हुए कनिष्ठ अभियंता को धरदबोचा।

आरोप है कि कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला ने कनेक्शन लगाने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी,दोनों ने कहा था कि घर तक बिजली लाइन खींचने और कनेक्शन जारी करने में बहुत अधिक खर्च आता है, इसलिए पैसे देने होंगे! पीड़ित रमेश कुमार ने मामले की शिकायत अंबिकापुर स्थित एसीबी कार्यालय में की, शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीहोगा। कार्यवाही किया और घुंसखोर अधिकारी व लाईन में को रंगे हांथों पकड़ लिया।

एसीबी की धमक से हलचल मच गया, मनेंद्रगढ़ पहुंची एसीबी टीम और शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर घुंसखोर अधिकारी के पास भेजा!जैसे ही रमेश कुमार ने साढ़े 9 हजार रुपए जेई मनीष कुमार बजाज को सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम की ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया!

गिरफ्तार हुए जेई मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को आगे की पूछताछ के लिए अंबिकापुर ले जाया गया है,मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की रही है!

ऐसे ही कार्यवाही वन विभाग में भी होने वाला है ,मनेन्द्रगढ़ में जल्द हलचल मंचने वाला है,

वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत लगातार फर्जी मजदुरों के नाम से प्रमाणक तैयार करके अविधिक ढंग से भुगतान किया गया है, कई येसे कर्मचारी चाहे नियमित हो या डेलिवेज हो, अपने अपने रिस्तेदारों के नाम से प्रमाणक तैयार कर भुगतान किया है राशि आहरण किया है। एसीबी की कड़ी कार्यवाही से ही सभी मामला का परत दर परत खुलासा होगा।

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षकके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी दुर्गेश सिन्हा ने संयुक्त संचालक से की शिकायत….

Read More »