August 16, 2026 10:48 pm

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक ने आखिरकार सचिव श्रीमती किरण गुप्ता को कर दिया भारमुक्त

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक ने आखिरकार सचिव श्रीमती किरण गुप्ता को कर दिया भारमुक्त

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पिछले 06 वर्षों से भी अधिक समय से प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ सचिव श्रीमति किरण गुप्ता को आखिरकार प्रबंध संचालक ने कर दिया भारमुक्त!

 

दरअसल मामला यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में सचिव के पद पर विगत 06 वर्षों से श्रीमति किरण गुप्ता पदस्थ रहे, उनके द्वारा लगातार निचले स्तर के दैनिक वेतनभोगी एवं नियमित कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे आहत होकर कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया था।

सचिव के मनमानी पर रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के कर्मचारी तथा छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ ने आवाज बुलंद कर दिया था और शासन प्रशासन को लाम्बंद की चेतावनी भी दे दी थी।

शासन प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कड़ी कार्यवाही हेतु इसारा किया जिस पर प्रबंध संचालक ने आदेश जारी कर श्रीमती किरण गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ कार्यालय से भारमुक्त कर दिया है।

CG संचार क्रांति न्यूज तथा संचार भारत न्यूज में प्रकाशन के बाद तत्काल प्रभावी कार्यवाही से सफलता मिला है।

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षकके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी दुर्गेश सिन्हा ने संयुक्त संचालक से की शिकायत….

Read More »