August 17, 2026 11:46 am

विडियो कांफ्रेंस के दौरान अधिकारी ने कहा नालायक और हरामखोर :- संघ ने मुख्य सचिव से की संचालक की शिकायत

विडियो कांफ्रेंस के दौरान अधिकारी ने कहा नालायक और हरामखोर :- संघ ने मुख्य सचिव से की संचालक की शिकायत

रायपुर / छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों की मनमानी बढ़ चुकी है, अमर्यादित भाषाएं परोसे जा रहे है, अधिकारी निचले स्तर के कर्मचारियों को चना मुर्रा समझ बैठते है और मनमुताबिक गालियां व अपशब्दों का प्रयोग करते है!
इसी कड़ी में नगरीय प्रशासन विभाग में ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा है,यह आरोप नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक पर लगाया गया है।

संघ ने मुख्य सचिव से की शिकायत

नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ ने इस मामले में संचालक की मुख्य सचिव से लिखित में शिकायत की है। संघ ने संचालक से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

बुधवार को हुई बैठक
नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सोनी ने इस मामले में मुख्य सचिव से शिकायत की है। इसमें उन्होंनेबताया कि संचालक महोदय की अध्यक्षता में निकाय के विकास कार्य को लेकर 21 जनवरी को 2026 को एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी।

सभी निकायों कें अधिकारी हुए शामिल
इस बैठक में राज्य के सभी संभागों अंतर्गत आने वाले नगरीय निकाय के आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल हुएथे।

अमर्यादित शब्दों का किया जाता है प्रयोग

राजेश सोनी ने मुख्य सचिव से की गई शिकायत में बताया है कि इस बैठक में संचालक, नगरीय प्रशासन और विकास विभाग रायपुर ने निकाय के अधिकारियों को नालायक, हरामखोर, बुडबक, चोर जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है।

संघ ने की निंदा
राजेश सोनी ने अफसर के इस व्यवहार को पद का दुरूपयोग बताया है। उन्होंने लिखा है कि संघ ऐसे अधिकारियों की द्योर निंदा करता है। लोकतांत्रिक में रहते हुए कोई भी अधिकारी / कर्मचारी अमर्यादित शब्दों का उपयोग नहीं कर सकता, जिससे कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अंतरआत्मा को ठेस पहुंचे।

माफी मांगने की मांग
संघ ने इसके लिए संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सार्वजानिक रूप से मांफी मांगा जाना चाहिए। उक्त संचालक के विरूद्ध अनुशासत्मक कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।

sanchar bharat
Author: sanchar bharat

Leave a Comment

मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षकके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी दुर्गेश सिन्हा ने संयुक्त संचालक से की शिकायत….

Read More »