August 16, 2026 11:23 pm

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में चलेगी शीतलहर, imd ने जारी किया है अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा और धुंध भी परेशानी का कारण बन सकती है। नमी युक्त हवाओं के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है, जिसके चलते हवा में नमी घटेगी और रातें ज्यादा ठंडी हो जाएंगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड फिर से पूरे प्रभाव में लौटेगी।

तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा। ठंडी हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठिठुरन और बढ़ेगी।

जानें कैसा रहेगा मौसम

तापमान की स्थिति पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है। हालांकि, पेंड्रा और अंबिकापुर में ठंड ने तेजी पकड़ ली है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि रायपुर में यह 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में आज सुबह धुंध और हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडे इलाकों में तापमान अभी और गिर सकता है।

chugli news
Author: chugli news

Leave a Comment

मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षकके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी दुर्गेश सिन्हा ने संयुक्त संचालक से की शिकायत….

Read More »