August 16, 2026 9:09 pm

INDIA ब्लॉक से AAP के बाहर होने से विपक्ष पड़ेगा कमजोर? जानें विपक्ष को क्या होगा नुकसान

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से INDIA गठबंधन से अलग होने की घोषणा की। AAP के इस फैसले से विपक्षी एकटा को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक से हटने से फैसला संसद के मॉनसून सत्र से ठीक पहले और INDIA ब्लॉक की वर्चुअल बैठक से एक दिन पहले उठाया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। आइए जानते है कि AAP के इस फैसले से इंडिया गठबंधन को कितना नुकसान होगा…

दिल्ली में AAP को मिली जीत

साल 2011 में हुए अन्ना आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था। AAP ने कांग्रेस और बीजेपी से अलग खुद को ईमानदार पार्टी के तौर पर पेश किया। AAP के इस स्टैंड से पार्टी को फायदा भी हुआ और पार्टी को दिल्ली विधासनसभा चुनाव 2013, 2015 और 2020 में जीत हासिल की। हालांकि 2024 में इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर पार्टी का यह स्टैंड छूट गया, जिसमें वह कांग्रेस और बीजेपी से दूरी बनाए रखना चाहती थी।

chugli news
Author: chugli news

Leave a Comment

मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षकके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी दुर्गेश सिन्हा ने संयुक्त संचालक से की शिकायत….

Read More »